Organic Farming in Hindi – यह पढ़ने के बाद और पढ़ने की जरूरत नही पड़ेगी।

नमस्कार और घणी खम्मा सभी मित्रों, सखाओं और दोस्त लोगों को आज का आर्टिकल कुछ विशेष होने वाला है। आज का विषय हमारा organic farming है। आज के आर्टिकल Organic Farming in Hindi के अंतर्गत Organic Farming से सम्बंधित सभी सवालों और प्रश्नो का जवाब मिलने वाला है। बिना किसी रूकावट वाली खेद के शुरू करते है, आज का कार्यक्रम Organic Farming in Hindi

Organic Farming क्या है? (What is Organic Farming?)

Organic Farming in hindi

Organic Farming क्या है? यह समझना कोई बड़ी बात नहीं है, बड़ी बात अगर कोई है, तो वो है। Organic Farming को करना। यह खेती करना उनके लिए कठिन है, जिन्होंने अभी तक इसे नही किया है। केमिकल fertilizers का उपयोग आज कल इतना हो गया है, की बिना केमिकल use करे Production करना लगभग मुश्किल सा है। 

Organic Farming को सबसे आसान भाषा में समझे तो “जिस खेती को करने में में केमिकल प्रोडक्ट का उपयोग नही किया जाता है, उसे ही Organic Farming कहते है।” अब आप पूछोगे तो फिर किस प्रकार के प्रोडक्ट उपयोग किए जाए। Organic Farming में जानवरो और पेड़पौधों के waste मटेरियल से तैयार किया गया खाद और लिक्वीड उपयोग किया जाता है। 

जैसे की गाय और भैंस का जो गोबर होता है, उसे खेतों में डाला जाता है। एक सबसे आसान तरीका तो यह है, की उस जानवरो के खाद को डायरेक्ट खेतों में डाल दिया जाए। या एक और तरीका होता है, जिसके अंदर उस खाद में जीव-जंतु मिलाकर तैयार किया जाता है। जिसे जैविक खाद कहते है। 

Organic Farming को भी हिंदी में जैविक खेती ही कहते है। Organic Farming के अंदर फसलों पर छिड़काव करने के लिए गाय के मूत्र, गाय के गोबर, जीवामृत, नीम के पत्ते और बरगद के पेड़ के जड़ों की मिटटी और फिर पानी की मदद से इसे तैयार किया जाता है। Organic liquid को बनाने की कई प्रकार की विधि होती है। अगर आप उन्हें विस्तार से जानना चाहते हो, तो हमे कमेंट करके जरूर बताएं। 

Organic Farming परिभाषा (Organic Farming definition)

Organic Farming को हिंदी में जैविक खेती है। जैविक खेती की आसान सी परिभाषा यही है, की “जिस खेती को करने में में केमिकल प्रोडक्ट का उपयोग नही किया जाता है, उसे ही Organic Farming कहते है।” या जैविक खेती कहते है। पर्यावरण को बचाने के लिए सभी लोगों को आगे आने होगा और Organic Farming को बढ़ावा देना होगा। 

Organic Farming in India 

जैविक खेती के बारे में भले ही कम लोग जानते है, लेकिन अब जो में आपको बताने वाला हूँ। वह पढ़ने के बाद आपको बहुत ज्यादा ख़ुशी महसूस होने वाली है। वह बात यह है, की विश्वभर में जितनी भूमि पर जैविक खेती या Organic Farming होती है। उसमे से 30% भूमि India की आती है। यानि इंडिया Organic Farming में भी विश्वगुरु बनने की राह पर है। 

एक आंकड़े को खंगाला और बहुत सरे संसोधन के बाद हमे पता चला और अब हम आपको बता रहे है। पूरी दुनिया में Organic Farming की कुल भूमि 27, 59,660 हैक्टर है। इस भूमि पर 11, 60,650 दूसरी country और 15, 99,010 किसान भारतीय है। इंडिया Organic Farming का जल्द हब बनने वाली है। विदेशी भी अपने यहाँ सिखने आएँगे। 

जैविक खेती के प्रकार (Types of Organic Farming)

Organic Farming को वैसे तो बाँटना नही चाहिए था लेकिन इसे तो प्रकारों में बनता गया है। अतः कहा जाएगा की जैविक खेती (Organic Farming) के २ प्रकार होते है। एक होती है एकीकृत जैविक खेती (Integrated organic farming) दूसरे प्रकार की जैविक खेती को शुद्ध जैविक खेती (Pure organic farming) कहते है। 

  1. एकीकृत जैविक खेती
  2. शुद्ध जैविक खेती

Organic Farming के फायदे (Advantage of Organic Farming)

Organic Farming के फायदे वैसे बताने की आवश्यकता है, नही क्योंकि सभी को मालूम है, जैविक खेती के फायदे अनेक है। बस हम उन्ही उनके फायदों में से आपके लिए जो आवश्यक है। उन्ही फायदों या अंग्रेजी में कहे तो Advantage बताएंगे। 

  • सबसे पहला और सबसे बड़ा फायदा यह है, की Organic Farming के द्वारा जो भी उत्पादन होता है। उसमे केमिकल का कोई स्थान नही होता है। और यह बात तो जग जाहिर है, जहाँ न होगा केमिकल वहां न होगा बीमारी का घर। 
  • Organic Farming से मिट्टी (Soil) की उर्वरा शक्ति ख़त्म नही होती है, बल्कि जैविक खेती से और अधिक बढ़ती है। और उत्पादन में बढ़ोतरी होती है। 
  • जैविक खेती करने से पशुओं (animals) का जो waste material मतलब जो गोबर होता है, वो खेतों में चला जाता है। जिससे पशुओं को पालने वालों की संख्या भी बढ़ेगी। 
  • Organic Farming से जल और जमीन से नाइट्रेट की लीचिंग खत्म हो जाती है। जो खेत-खलियान के लिए फायदेमन्द है। 
  • आजकल आपको पता ही है, Food सेक्टर में कितना केमिकल use किया जा रहा है। जैविक खेती उन सभी समस्याओं का समाधान है। 
  • Organic Farming से पैदा की गई वस्तुओं की मांग भी बढ़ रही है, और market में यह महंगे भी बिकते है। किसानो की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। 
  • Organic Farming का एक और सबसे बड़ा फायदा यह है, की यह हमारे पर्यावरण (Environment) को सुरक्षित रखता है। जिससे हमारी सेहत अच्छी रहेगी। 
  • एक और है, इसे आप किसी के लिए फायदेमन्द बोल सकते हो तो किसी के लिए नुकसान दायक। Organic Farming में workers की ज्यादा आवश्यकता होती है। इससे लोगों को रोजगार ज्यादा मिलता है। 

यह Organic Farming के कुछ वो फायदे बताएं है, जिन्हे आपको जानना ही था। अगर आप भी कोई Benefits of Organic Farming जानते है, तो हमे कमेंट करके और शेयर करके जरूर बताएं। हम सोशल मीडिया पर भी मिल जाते है। हमारा सोशल हैंडल है, santrijiofficial यहाँ से फॉलो भी कर लेना। 

Organic Farming के नुकसान (disadvantage of Organic Farming)

Organic Farming के फायदे तो कई है, लेकिन कुछ नुकसान भी है। वो कहते है, न की हर जगह कोई अपवाद या हर किसी वस्तु का कोई न कोई नुकसान तो होता ही है। इसीलिए कुछ नुकसान या disadvantage Organic Farming के भी है। Organic Farming in Hindi आर्टिकल के द्वारा हमारा लक्ष्य यही है, की सही जानकारी आप तक पहुँच सके। 

  • सबसे पहला नुकसान यह है, की Organic Food काफी महंगा (Expensive) होता है। इसके पीछे का कारण यह है, की जैविक खेती से पैदावार कम होता है। 
  • जैविक खेती को करना हर किसी को नही आता है, इसे सीखना पड़ता है। इसीलिए यह भी इसका एक नुकसान बताया गया है। 
  • जैविक खेती में Production Cost ज्यादा होती है. क्योंकि इसमें मजदूरों की ज्यादा जरूरत पड़ती है। आपको नही पता लेकिन मजदूरों को काफी पैसा देना पड़ता है। 
  • Organic Farming में सबसे ज्यादा दिक्कत माल के distribution में आती है। कम amount में पैदावार होगी तो यह दिक्कत तो आएगी ही। 
  • जैविक खेती का यह सबसे बड़ा नुकसान है, की Organic Farming करने के बाद या उसी समय आपको कई प्रकार के सर्टिफिकेट लेने पड़ते है। जो कितनी मुश्किल से मिलते है। यह आपको बताने की आवश्यकता ही नहीं है। क्योंकि आपको हमारे यहाँ का सरकारी काम पता ही है। 

यह कुछ नुकसान है Organic Farming के लेकिन अगर सरकार चाहे तो इनमे से कई disadvantages का निवारण कर सकती है। आप भी अपने विचार बताते जाना। 

Conclusion 

यह हमारा छोटा सा लेख Organic Farming in hindi के ऊपर था संत्रीजी आशा करते है, की आप Organic Farming in Hindi आर्टिक्ल को दबाकर शेयर करने वाले है। इसका सारांश यही है, की अभी सरकार जो भी Organic Farming को बढ़ावा देने के लिए काम करना होगा। तभी आपकी, हमारी और पर्यावरण की सेहत अच्छी बनी रहेगी। Organic Farming in Hindi आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद।

FAQs

जैविक खेती कितने प्रकार के होते हैं?

जैविक खेती मुख्यतः 2 प्रकार है।

जैविक खेती के जनक कौन है?

जैविक खेती के जनक अल्बर्ट हावर्ड (Albert Howard) है।

यह तो पढ़ना ही पड़ेंगे।

Cricket World Cup 2023 – Schedule, Stadium और Tickets सब मिलेगा।

KBC Me Kaise Jaye? Kaun Banega Crorepati 2023

Women’s Premier League 2023 – Schedule, Team & More in Hindi

E Shram Card क्या होता हैं? इसके फायदे जान आप भी चौंक जाओगे

Email Address Kya Hota hai? ईमेल के बारे में सब कुछ आसान भाषा में

Football rules in Hindi – ये नियम जाने बिना Football नही देखना

इस लेख को अपने दोस्तों के साथ साझा करें

1 thought on “Organic Farming in Hindi – यह पढ़ने के बाद और पढ़ने की जरूरत नही पड़ेगी।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *