Football rules in Hindi – ये नियम जाने बिना Football नही देखना

संत्रीजी में स्वागत, अभिनन्दन और Welcome है। ज्यादा बकवास नही करते हुए आज के हमारे आर्टिकल Football rules in hindi के बारे में थोड़ा सा प्रकाश डाल देते है। टॉर्च आपके पास होगी ही तो प्रकाश आप डाल लेना हम आज का कार्यक्रम शुरू करते है। Football rules in hindi आर्टिकल हाजिर हो।

Football khel ke niyam (फुटबॉल के नियम)

Football rules in hindi

फुटबॉल तो वैसे आप देखते ही होंगे हाँ वो अलग बात है, की बहुत से जन Messi, Ronaldo और Neymar के अलावा किसी और फुटबॉलर को जानते ही नही है। अब तो जब से Fifa 2022 खत्म हुआ है। काफी जन फुटबॉल को और नजदीक से जान रहे है। आपका कौनसा पसंदीता खिलाडी है? आखरी में कमेंट करके बताते जाना। अब फुटबॉल देखते तो सब है, लेकिन Football rules सबको कहाँ पता है? तो आप सभी को Football rules वो भी मातृभाषा में बताने के लिए आ गए है। Football rules in hindi में आपको वो सब नियम बताएंगे जो आपको जानना चाहिए। 

खेल मैदान (The Field of Play)

किसी भी स्पोर्ट्स को खेलने के लिए मैदान की जरूरत होती है। फुटबॉल का मैदान आयताकार बनाया जाता है। इसकी लम्बाई 90-120 मीटर की होती है। वहीँ इसकी चौड़ाई 45-90 मीटर होती है। मैदान का जो center होता है। वहां से 15 मीटर का एक circule बनाया जाता है। अपने वो बीच वाला गोला देखा ही होगा। बस वही और क्या यही है, कुछ नियम मैदान के। 

फुटबॉल का वजन और आकार (Football Weight and Measurment) 

फुटबॉल की जो बॉल होती है, वो गोल आकार की होती है। ये तो जग जाहिर वाली बात है ,लेकिन उसकी परिधि जो होती है, वो 68-70 cm के बीच होती है। आसान भाषा में कहें तो बॉल का गोल आकार 68-70 cm का होता है। फुटबॉल का वजन 410-450 ग्राम के बीच में ही होता है। यह बॉल लेदर की बनी होती है। और काफी मजबूत भी होती है। 

फुटबॉल टीम में खिलाड़ी (Players in a Football Team) 

अपने अगर क्रिकेट देखा या खेला है, तो बिल्कुल क्रिकेट की तरह ही फुटबॉल में भी हर टीम में 11-11 खिलाड़ी मैदान में खेलने के लिए उतरते है। जिनमे गोलकीपर भी शामिल होता है। फुटबॉल टीम के मैनेजर के पास 6 खिलाड़ियों को बदलने का अधिकार होता है। उससे ज्यादा बदलाव वो नही कर सकता है। 

खिलाडियों को यह गेम हाथ को छोड़कर बाकि पुरे शरीर से खेलने का rights होता है। अगर खिलाडी का हाथ फुटबॉल से टच हो जाता है, तो रेफरी विपक्षी टीम को Freekick या पेनेल्टी दे सकता है। 

मैच खेलने का समय (The Duration of the Match)

फुटबॉल का पूरा मैच 90 minutes का होता है। 45-45 मिनट के 2 भागों में खेला जाता है। जिसे आप half-time और Full-Time के नाम से जानते है। यह समय और आगे तब बढ़ाया जाता है, जब दोनों teams के goal बराबर होते है। या मैच ड्रा होने की स्तिथि में नही होता है। 

Football Offside Rule in football in hindi

Offside वाला यह एक ऐसा नियम है, जो ज्यादातर लोगों के ऊपर से जाता है। इसके बारे में बस कुछ गिने-चुने महान लोगों को ही पता होता है। अगर आप भी महान थे Football rules in hindi आर्टिकल पढ़ने से पहले तो हमे कमेंट करके जरूर बताना भूलना मत। 

Offside का जो नियम है, वो जरा ध्यान से समझना पढ़ता है। क्योंकि यह थोड़ा सा जटिल है। लेकिन हम बिल्कुल आसानी से समझाएंगे। Offside के मुख़्यतौर पर 2 कारण बताएं गए है। पहला यह की आप अपने आप को imagine करो की आप फुटबॉल खेल रहे हो आपके पास बॉल है, और आप Goal court की और बढ़ रहे हो। यहाँ विपक्षी टीम के गोलकीपर के बाद वाला जो डिफेंडर होता है। उसके पास आपका पार्टनर खड़ा है। आपने उसको जब बॉल Pass करी उस समय अगर आपका दोस्त उस डिफेंडर से थोड़ा सा भी आगे है। और आपका pass उसने रिसीव किया तो रेफरी उसे ऑफ़साइड दे देगा। आपको और आपके दोस्त को यहाँ करना यह है, की आप जब आपके दोस्त को बॉल Pass करे तब आपका दोस्त उस लास्ट डिफेंडर से थोड़ा पीछे होना चाहिए। जैसे ही आपने बॉल pass करी उसके बाद आपका दोस्त उस डिफेंडर से आगे आपका pass रिसीव कर सकता है। और goal भी कर सकता है। वहां Offside लागु नही होगा।

दूसरा कारण यह है, की आपका साथी सभी डिफेंडर से आगे है, और उसने आपकी बॉल रिसीव कर ली अब उसके सामने सिर्फ गोलकीपर है। इस स्थति में भी रेफरी झंडा ऊँचा करके सिटी मारकर Offside फेंक कर मारता है। हम आशा करते है, आपको Offside वाला जरूरी नियम समझ आ गया होगा। और आप भी अब महान बन चुके है। और हमे पता है, अभी तक अपने आज के आर्टिकल Football rules in hindi को सभी जगह फैला भी दिया होगा।

Football Goalkeeper rules in hindi

फुटबॉल में गोलकीपर की भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है। वैसे तो हर खिलाडी महत्वपूर्ण होता है, लेकिन Goal को बचाने का सब दारोमदार गोलकीपर के पास ही होता है। गोलकीपर को अपनी फिटनेस और mind game पर काफी काम करना होता है।

Argentina के गोलकीपर Martinez को तो आप जानते ही है। Martinez को Mind Game का उस्ताद कहा जाता है। फीफा 2023 फाइनल में Martinez ने ही वो मैच बचाया था अब काम की बात नियम वाली बात कर लेते है। 

  1. गोलकीपर के कपडे बाकी टीम के खिलाडियों से अलग होते है। 
  2. Football Goalkeeper को हाथों में ग्लब्स पहने का अधिकार होता है। 
  3. Football Goalkeeper अपने हाथों का उपयोग Goal बचाने में कर सकता है। 
  4. Goalkeeper को अपने पास से अपनी टीम के खिलाडी तक बॉल 6 सेकंड के अंदर pass करनी पढ़ती है। 
  5. Football Goalkeeper पेनेल्टी लाइन के बाहर बॉल को अपने हाथों से नही पकड़ सकता है। 

यही कुछ नियम है, Football Goalkeeper के जो सबको पता होना चाहिए। आपको और भी extra वाले नियम पता है, तो वही करना है। कमेंट करके हमे बताना है। और सबको बताना है। “मातृभाषा में पढ़ने का अलग ही मजा है।”

Cricket ke Rules यह वाले तो जान ही लो।

फुटबॉल का इतिहास (football History )

फुटबॉल का इतिहास इतनापुराना है, की शायद ही किसी को पता है। लेकिन कुछ इतिहासकार बताते है, की जिस तरह आजकल फुटबॉल खेला जाता है। वैसे नहीं खेला जाता था पहले काफी Roughly तरीके से खेला जाता था। फुटबॉल की शुरुआत England में 12th century से प्रारम्भ मानी जाती है। 

12 Century में फुटबॉल गलियों में खेला जाता था। या फिर जहाँ थोड़ी जगह मिल जाए वहां खेला जाता था। प्रॉपर मैदान में खेलने के लिए थोड़ा समय लगा लेकिन जैसे समय बीतता गया फुटबॉल में सुधार होता रहा और खेलने का तरीका भी बदलता रहा। 

जो अभी का फुटबॉल खेला जाता है, जिसे modern football कहते है, इसकी शुरुआत 19 Century में इंग्लैंड से हु ही थी। उसके बाद ही फुटबॉल खेलने के लिए स्टेडियम बनाने लगे और हर एक देश में आपस में स्पर्धा होने लगी। फिर उसी के देखते हुए FIFA (The Fédération Internationale de Football Association) को बनाया गया। इससे पहले भी Football Federation बनाए गए लेकिन बाद में FIFA ही फाइनल हुआ। 

Fifa हर ४ वर्ष में होता है, जिसमे टॉप 36 टीम आपस में Fifa world cup जीतने के लिए आपस में जी-जान लगाकर भिड़ती है। फिर हमे एक नया चैंपियन मिलता है, जिसे हम वर्ल्ड चैंपियन कहते है। यही कुछ थोड़ा बहुत या बहुत सारा फुटबॉल का इतिहास था। 

अगर आप हमे कुछ सुझाव या हमारी प्रसंसा या फिर थोड़ी बहुत निंदा करना चाहते है, तो आपको कमेंट करने के लिए कुछ दिख रहा होगा। हाँ बिल्कुल वहीं आपको आपका जवाब लिखना है। Football rules in hindi का सफर यहाँ खत्म हुआ। अब आपको Football rules in hindi आर्टिकल को हर जगह तक पहुंचाना है। और वो बात याद है, न “मातृभाषा में पढ़ने का अलग ही मजा है।”

FAQs

फुटबॉल के जन्मदाता कौन है?

फुटबॉल की शुरुआत England में 12th century से प्रारम्भ मानी जाती है।

फुटबॉल का भगवान कौन है?

फुटबॉल के भगवान मेस्सी और रोनाल्डो है।

इस लेख को अपने दोस्तों के साथ साझा करें

1 thought on “Football rules in Hindi – ये नियम जाने बिना Football नही देखना”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *