ई सिम क्या है? (What is eSim)

ई सिम क्या है? (What is eSim) – रजिस्ट्रेशन, एक्टिवेशन सभी जानकारी मिलेगी। 

नमस्कार दोस्तों तो कैसे है,आप लोग संत्रीजी आशा करते है, की आप सभी मंगल कुशल होंगे। मंगल से याद आया आपने वो Chandrayaan-3 Mission वाला आर्टिकल भी पढ़ ही लिया होगा। अब बात कर लेते है। आज के सबसे चर्चित विषय जिसका नाम है eSim यह शब्द काफी नया और काफी मजेदार है। आज के विषय ई सिम क्या है? (What is eSim?) में eSim का पूरा पर्दाफास होने वाला है। चलिए शुरू कर दिया ई सिम क्या है? (What is eSim?)

ई सिम क्या है? (What is eSim?)

ई सिम क्या है? (What is eSim)

सबसे पहले ई सिम(eSim) का पूरा नाम बता देते है। ई सिम(eSim) का पूरा नाम embedded-SIM है। घबराओ मत हिंदी में भी बता रहे है। embedded-SIM का हिंदी में अर्थ है, अन्तर्निहित सिम थोड़ा और सरल भाषा में कहे तो ई सिम(eSim) मोबाइल के अंदर पहले से मौजूद रहती है। जिस किसी के भी मोबाइल में यह ई सिम(eSim) वाला feature है, उसे Physical Sim अपने मोबाइल में डालने की जरूरत नही पड़ेगी। 

आज का युग हर पल कुछ न कुछ नया खोज ही रहा है। ई सिम(eSim) का feature अभी जो नए या महंगे मोबाइल में आ रहा है। अगर आप चेक करना चाहते है, की आपके मोबाइल में ई सिम(eSim) का feature available है, या नही तो उसके लिए आपको बस आपके मोबाइल की सेटिंग में जाकर ई सिम(eSim) सर्च करना है। फीचर होगा तो वहां ई सिम(eSim) वाला ऑप्शन मिल ही जाएगा। 

आप किस प्रकार से अपने मोबाइल में ई सिम(eSim) चालू कर पाओगे उसकी प्रोसेस भी आपको आगे मिल जाएगी। पहले हमारा यह मकसद है, की आप के मस्तिष्क में यह बात बैठ जाए की यह ई सिम(eSim) नाम का क्या बवाल है? अब आप यह तो जान ही गए होंगे ई सिम(eSim) आखिर क्या है? अब आगे की प्रक्रिया चालू करते है। आपसे एक अनुरोध है, चलो छोड़ो आगे बात करते हैं।

ई सिम कार्ड कैसे बनाएं (eSim Card Registration)

ई सिम(eSim) बनाने के लिए हर टेलीकॉम कंपनी की अलग-अलग प्रोसेस है। वो भी बता देंगे आप एक तो घबराते बहुत है। पहले ई सिम(eSim) बनाने से पहले उन चीजों के बारे में बात कर लेते है। जो आपके पास होना आवश्यक है। यदि आपके पास पहले से Physical SimCard है,मतलब वो तो होगी ही। फिर तो कोई बात नही उसे ई सिम(eSim) में आसानी से बदल सकते है। 

आपका मन हुआ की आपको एक नई सिम लेनी है, और उसे ई सिम(eSim) में ही लेना है, तो आप अपनी कंपनी के official store या उनकी app से बात करके घर बैठे या उनके स्टोर पर जाकर आसानी से ई सिम(eSim) का मजा और लुफ्त दोनों उठा सकते है। अब बात करते है, आपके पास जो अभी SimCard Available है, उसे कैसे ई सिम(eSim) में एक्टिव किया जाए?

how to activate airtel esim 

यहाँ आपको यह बात जानना चाहिए की हर Telecome company की प्रोसेस थोड़ी अलग है। अभी हम बात करने जा रहे है, की आप कैसे Airtel को eSim बना सकते है। पूरी प्रोसेस ध्यान से पढ़ना और फिर अपने हाथ को इधर-उधर ले जाना

  • सबसे पहले 121 पर आपको एक मैसेज करना होगा उसमे अपनी registerd Email लिखनी होगी। eSIM<>registered email ID इस तरह का मैसेज टाइप करके 121 पर भेज दो। 
  • जब आप यह मैसेज अपनी correct email Id के साथ भेज दोगे तो आपको 121 की और से उनका reply आएगा। अगर email Id सही हुई तो वह आपसे Confirmation के लिए “1” टाइप करके भेजने को कहेंगे। 
  • अगर आपको अपनी correct email Id नही पता है, तो निराश न हो हर मर्ज का इलाज है। invalid email Id होने पर वो आपको 121 के द्वारा एक प्रोसेस बताएंगे जिसे फॉलो करके आप अपना ईमेल अपडेट कर लेना। 
  • Email वाला सबकुछ सही होने के बाद आपको फिर 121 की और से एक कॉल आएगा जिसमे आपको कुछ सवाल पूछे जाएंगे जिनके जवाब आपको देने होंगे। उसके बाद ही आपकी eSim activate होगी। अगर उन्हें जवाब नही मिला तो वो आपकी प्रोसेस कैंसिल कर देंगे। 
  • जब 121 से आपको कॉल आएगा आपको कॉल rरिसीव करना ही होगा। किसी कारणवश आप कॉल रिसीव नही कर पाते हो तो आपकी पूरी प्रोसेस कैंसिल हो जाएगी और दोबारा आपको प्रोसेस करनी पड़ेगी। इसलिए कॉल उठा लेना यार उनका। 
  • 121 से बता होने के अगर उनको जवाब मिल जाएगा तो वो आपको एक SMS भेजेंगे। इस में वो आपसे प्यार का इजहार नही करेंगे वो कहेंगे की हमने आपके ईमेल पर एक QR Code भेजा है। उसे स्कैन कर लो। 
  • जैसे ही आप वो QR Code Scan करेंगे आपकी eSim अगले 2 घंटो के अंदर activate हो जाएगी। फिर भी कोई दिक्कत आ जाए तो 121 पर कॉल करके कस्टमर सपोर्ट से एक बार आप भी बात कर डालो। 

यह कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप भी सीख जाओगे की कैसे eSim को activate किया जाता है। कुछ एक्स्ट्रा जानकारी की जरूरत पड़े तो कमेंट में बता दो। सबका समाधान मिल जाएगा या हमे ईमेल santrijiofficial@gmail.com कर दो। 

ई-सिम कार्ड के फायदे (Benifit of eSim Card)

ई सिम(eSim) के फायदे देखे जाए तो जनाब फायदे तो काफी है। जहाँ फायदे की बात न हो वहां काम की बात फिर कम ही होती है। यहाँ फायदा हैं, इसीलिए हमने भी बताया है। 

  • ई सिम(eSim) का सबसे बड़ा फायदा तो यह है, की यह feature सिर्फ महंगे मोबाइल में है। अगर आपने ई सिम(eSim) चालू कर ली इसका मतलब आप भी अमीर हो। 
  • ई सिम(eSim) के आने के बाद आपको वो सिम का छोटा सा टुकड़ा लेकर घूमना नहीं पड़ता है। जिससे घूमने का कोई सवाल ही नही। 
  • फिजिकल सिम का गलत उपयोग हो सकता है, यदि आपका मोबाइल चोरी हो गया है। यह भी तो फायदा है। 
  • ई सिम(eSim) नए दौर का नया इन्वेंशन है। 
  • ई सिम(eSim) होने के बाद सिम ख़राब होने का कोई झंझट ही नही बचता है। ए ने आराम से घूमो और मजे करो। 
  • ई सिम(eSim) को use करने से network conectivity में भी काफी सुधार आएगा। 
  • आपका इंटरनेट का स्पीड बढ़ जाएगा, बंटी के साबुन की तरह स्लो नही रहेगा। 

यह फायदे थे जो अभी सामने निकलकर आ रहे है। जैसे-जैसे इसमें और सुधार होगा। इसके फायदे भी आपके सामने आते रहेंगे। बस आप आर्टिकल ई सिम क्या है? (What is eSim?) को पढ़कर शेयर करना मत भूलना।

यह भी पढ़े: ट्विटर पर ब्लू टिक कैसे मिलता है? कितने पैसे देने पड़ेंगे?

ई-सिम कार्ड के नुकसान (Disadvantages of eSim Card)

अब देखो simple सी बात है, जिस चीज के फायदे है। उनके नुकसान भी होंगे ही। ई सिम(eSim) के भी कुछ नुकसान या disadvantages है। जिन्हे आपको जानना ही पड़ेगा। 

  • eSim Card का सबसे बड़ा नुकसान यह है, की इसे आसानी से एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में ट्रांसफर नहीं कर सकते है। 
  • eSim Card को एक smartphone से किसी other smartphone में चलाने की लिए एक लम्बी प्रोसेस को फॉलो करना ही पड़ता है। 
  • eSim Card का एक नुकसान यह है, की इसे हर देश में या हर जगह उपयोग नही कर सकते है। 
  • eSim Card जहाँ जिस area में eSim Card का सपोर्ट नही है। वहां आपका नेटवर्क कॉल सब गया। यहाँ तक की आपको कॉल नही लगा तो हो सकता है, आपकी GF भी चली जाए। 

धन्यवाद दोस्तों हमारे आर्टिकल ई सिम क्या है? (What is eSim?) को पूरा पढ़ने के लिए संत्रीजी आपके दिल से आभारी है।)पढ़ लिया है, तो लगे हाथ थोड़ा सा शेयर भी कर दो और कमेंट करना मत भूलना हमे इंतजार रहेगा। 

FAQs

eSIM की कीमत कितनी है?

eSim Card का कोई पैसा नही लगता अगर आपके पास फिजिकल सिम है।

कौन सा बेहतर है, eSIM या सिम?

भविष्य के बारे में सोचे तो esim card बेहतर है।भविष्य के बारे में सोचे तो esim card बेहतर है।

क्या सभी फोन ESIM को सपोर्ट करते हैं?

सभी फ़ोन esim सपोर्ट नही करते है।

इस लेख को अपने दोस्तों के साथ साझा करें

1 thought on “ई सिम क्या है? (What is eSim) – रजिस्ट्रेशन, एक्टिवेशन सभी जानकारी मिलेगी। ”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *