e shram card क्या होता हैं?

E Shram Card क्या होता हैं? इसके फायदे जान आप भी चौंक जाओगे .

हाँ तो आप सभी का स्वागत है, आपने संत्रीजी पर आने का जो कष्ट किया उसके लिए संत्रीजी दिल से और हर जगह से आभारी है। आप जिस लिए आए वो आपको बिल्कुल मिलेगा। आज के ब्लॉग e shram card क्या होता हैं? में e shram card से जुड़े जो भी सवाल आपके अंतर् मन को व्याकुल कर रहे हैं। उन सभी का जवाब संत्रीजी आपको e shram card क्या होता हैं? ब्लॉग के द्वारा देने वाले है। लेकिन शर्त यह है, की ब्लॉग को पढ़ना पड़ेगा। और कमेंट भी। 

e shram card क्या होता हैं?

e shram card क्या होता हैं?

सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है, की e shram card क्या होता है? क्योंकि की अभी भी ज्यादातर लोगों को यह पता नही है। e shram card एक ऐसा कार्ड होता है, जिसमे देश भर के सभी मजदूरों का डाटा बनाया जाता है। देश में ऐसे कई मजदूर है, जिनका डाटा सरकार के पास उपलब्ध नहीं है। 

मजदूरों को एक जगह लाने और भविष्य में उनके लिए कोई योजना बनाई जाए तो उसे बनाने में e shram card का जो डाटा है। वह सरकार की मदद करता है, e shram card बनाने की यह योजना काफी समय से चल रही है। e shram card का मुख्य उदेश्य Migrant और जिन मजदूरों का कोई संगठन नही है, उनको एक एकत्रित करना है। अगर आप भी बनाना चाहते है e shram card तो बने रहना last तक संत्रीजी के साथ सब जानकारी आसान और मातृभाषा में मिलेगी। 

e shram card kaise banaye? (e shram card apply)

आपको यह जानकर खुशी होगी की e shram card घर बैठे आसानी से और अपने मोबाइल से भी बना सकते है। इसके लिए आपका जो आधार कार्ड है, वह आपके नंबर से लिंक होना चाहिए। नंबर लिंक नही होंगे तो आपको फिर किसी Online वाली शॉप पर जाना होगा वो 30-40 रुपये में आपके फिंगर की मदद से आपका e shram card 10-15 मिनट में बना देगा। 

आपका आधार आपके नंबर से लिंक है, तो आप खुद ही घर बैठे बना लेना। आपके आधार से लिंक वाले नंबर पर एक OTP आएगी जिसके उपयोग से कुछ ही मिनट में e shram card बनकर तैयार हो जाएगा। संक्षिप्त में कहे तो e shram card बनाना मदिरा का पेग बनाने से भी आसान है।

e shram card apply 

e shram card बनाने के लिए उनकी official website www.eshram.gov.in पर जाना होगा। अब आप यहाँ पहुंच गए आपको वहां e shram card के बारे में जानकारी दी गई होगी। और मोदीजी का फोटो यहाँ भी दिख ही जाएगा। मोदीजी को फोटो खिंचवाने का शोक है, तो आपको उन्हें देखकर घबराना नही है। आपको सरकार की हर website पर वो मिल जाएगी। उन्हें Ignore करते हुए आपको वहां Registration वाला option ढूँढना है और उस पर दबा देना है। 

वहां दबाने से पहले आप अपने आधार कार्ड में देखें की आपकी उम्र 16 वर्ष से कम तो नही है न। क्योंकि 16-59 वर्ष तक के ही इस कार्ड को बना सकते है। आपको आपकी बैंक की Details भी अपने पास रख लेनी है। इस कार्ड को बनाते समय आपको उसकी भी आवश्यकता पड़ेगी। भविष्य में गलती से सरकार ने कुछ आपके बारे में सोचा तो हो सकता है, आपके खाते में कुछ पैसे भी आ जाए। बैंक की जानकारी थोड़ा ध्यान से भरे। वरना आपका पैसा किसी और के बैंक खाते में आपको बिना बताएं जा सकता है। फिर आप कहोगे संत्रीजी आपने यह तो बतयांही था। 

e shram card self registration

Registration पर दबाने के बाद आपके सामने नया tab खुलेगा वहां आपको Self Registration वाले option को select करना है। उसे दबाने के बाद अब आपसे वहां वो नंबर मांगेगा जो आपके आधार कार्ड से लिंक है। फिर captcha डालना होगा। ऐसा करने के बाद मोबाइल पर OTP आएगी वो डाल देना और बाकि हो जानकारी मांगे वो भर देना। ऐसा करने से आपका e shram card बन जाएगा। फिर आप उसकी प्रिंट निकल लेना। बस इतना ही करना है, आपको फिर भी कोई दिक्कत आ रही है, तो हमे कमेंट करके बताएं। संत्रीजी आपका समाधान कर देंगे। बिना किसी देरी के। बस शेयर कर देना। 

e shram card के फायदे (e shram card benefits in hindi)

 e shram card बनवाने से आपको फायदे तो होने ही वाले है। यह एक ऐसा कार्ड है, जो कहीं न कहीं आपके लिए फायदे का सौदा बनने वाला है। अगर आप मजदूरी करते है, तो जल्दी से यह कार्ड बनवा लो। आइए e shram card के फायदे जान लेते है। 

  1.  e shram card बनाने से सरकारी योजना का लाभ आपको सीधा मिल सकता है। 
  2. इस कार्ड को बनवाने के बाद आपको 2 लाख तक का बीमा मिलेगा। 
  3. e shram card से आपके बच्चों की पढाई में भी फायदा होने वाला है। 
  4. कुछ ऐसा भी सुनने आ रहा है, की 60 वर्ष के बाद आपको हर महीने 3000 रूपये की पेंशन मिलेगी इस e shram card की वजह से। 
  5.  e shram card से आपको अस्पताल में इलाज कराने में भी काफी फायदे मिलेंगे। 

Read More: Email Address के बारे में ये पता है?

e shram card balance check

e shram card balance check करने के लिए आपको e shram की official वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको आधार कार्ड की और आपके e shram card की जरूरत पड़ेगी। e shram की official वेबसाइट पर जाने के बाद वहां आपको E Aadhar Card Beneficiary वाला सेक्शन ढूंढ़ना है, फिर उस पर क्लिक कर देना। उसके बाद आप वहां अपने e shram card के UAN और आधार कार्ड नंबर डालकर अपना e shram card balance चेक कर सकते है। 

e shram card balance check के जरिए आप देख पाओगे की अभी तक आपको कुछ पैसा सरकार के द्वारा मिला या नही मिला। यहाँ आप अपना payment status भी देख पाओगे। और पैसे आ गए तो अपने मित्रों संग शेयर भी कर पाओगे। 

यह है, हमारा e shram card क्या होता हैं? आर्टिकल हमे लगता है, अब आपके सभी प्रश्नो का जवाब आपको बखूबी मिल गया होगा। और अभी भी किसी भी प्रकार की कोई समस्या है, तो कमेंट करके पूछो। संत्रीजी बिल्कुल जवाब देंगे। e shram card क्या होता हैं? आर्टिकल के बारे में हमे suggestion अवश्य दे। धन्यवाद्। और वह बात भूलना मत की “मातृभाषा में पढ़ने का अलग ही मजा है।“

इस लेख को अपने दोस्तों के साथ साझा करें

1 thought on “E Shram Card क्या होता हैं? इसके फायदे जान आप भी चौंक जाओगे .”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *