budget 2023

Budget 2023 in Hindi – इससे आसान भाषा में और कोई नहीं समझा पाएगा।

हेलो नमस्कार तो कैसे हैं, आप लोग Budget 2023 आ चुका है और हमारे वित्त मंत्री यानी फाइनेंस मिनिस्टर ने Budget 2023 in hindi पेश कर दिया है। आपको बजट से काफी उम्मीदें रही होंगी तो क्या यह Budget 2023 in hindi आपकी उम्मीदों पर खरा उतरा है या नहीं उसी का एनालिसिस करने के लिए Santriji आ चुके हैं, तो बिना किसी रूकावट के प्रारंभ करते हैं आज का कार्यक्रम Budget 2023 in hindi

Budget 2023

budget 2023

भारत के बजट का इंतजार सभी देश करते हैं कि आखिर इंडिया में क्या-क्या होने वाला है? जो होगा वह तो पता चल ही जाएगा। हम आपको जो आपके लिए काम की बात है, उस और लिए चलते हैं। और Budget 2023 बारे में पता करते हैं, कि आपके लिए फायदेमंद है या नहीं। Budget 2023 में आपके लिए कौन सी बातें अच्छी हैं और कौन सी बातें नेगेटिव है दोनों पर चर्चा करने वाले हैं। 

1 फरवरी 2023 को 11:00 फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करना शुरू किया इस बजट में काफी बातें ऐसी भी रही जिनमें सुधार किया जा सकता था। जिससे लोगों को काफी उम्मीद थी। जैसे कि शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य का। इस बजट 2023 में शिक्षा के बजट में कटौती की गई है, जो पिछले वर्ष का बजट था उससे थोड़ा कम बजट रखा गया है। और स्वास्थ्य में भी कुछ ऐसे ही किया गया है स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बजट में कटौती की गई है।

शिक्षा और स्वास्थ्य में कटौती का विरोध विपक्ष कर रही है, विपक्ष का कहना है कि कि अगर आपने देश की जो बेसिक व्यवस्था है, जिसे हम शिक्षा और स्वास्थ्य कहती हैं। अगर उसी में कटौती कर दी तो देश आगे कैसे बढ़ेगा। विपक्ष का आरोप है, कि जानबूझकर शिक्षा और स्वास्थ्य का बजट कम किया गया है। वह तो विपक्ष है, अपनी बात कहेगा ही। आपको क्या लगता है, यह हमें थोड़ा आप कमेंट करके बता दो तो हमको भी थोड़ा अंदाजा लग जाएगा। 

Budget 2023 for unemployment

Budget 2023 से बेरोजगार और देश के युवाओं को काफी उम्मीद थी कि उनके लिए रोजगार और सरकारी नौकरियां ज्यादा से ज्यादा निकाली जाएगी। लेकिन वित्तीय मंत्री श्री निर्मला सीतारमण जी ने इस बारे में कोई जिक्र नहीं किया है। उन्होंने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया और कहा की स्किल स्किल मैनेजमेंट नाम से कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसमें युवाओं को नई-नई स्किल सिखाई जाएगी। लेकिन यह जिक्र कहीं नहीं किया कि युवाओं को रोजगार कब कैसे और कितने समय में दिया जाएगा? यहां युवाओं के लिए थोड़ी निराशा देखने को मिल सकती है। अभी पिछले काफी वर्षों से जो बेरोजगारी चल रही है, वह लगभग अभी Peak पर चल रही है। एक रिसर्च के अनुसार इंडिया में अभी बेरोजगारी दर 8 से 9% के बीच चल रही है। जो पिछले 16 महीने से सबसे हाई है। यह एक काफी चिंता का विषय है इस पर सरकार को सोचना चाहिए। 

Budget 2023 for Middle Class

बहुत से लोग या फिर यूं कहें कि जो मीडिया है, वह मीडिया कौन सी है, यह आप जानते ही है। वह बता रही कि यह जो Budget 2023 है। वह मिडिल क्लास के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन सबसे बड़ी बात तो यहां पर यह है कि मिडिल क्लास में जो लोग हैं, अधिकतर उनको बजट समझ नहीं आता है और आम आदमी क्या ऐसे इंडिया में लगभग 95% से ऊपर ऐसे लोग होंगे जिनको बजट समझ में नहीं आता होगा। क्योंकि बजट इतनी जटिल भाषा में पेश किया जाता है, कि उसे समझने के लिए आपको काफी माथापच्ची करनी होती है। और वह करने के लिए पहले आम आदमी के पास समय नहीं होता है, तो वह जहां से जो बात सुनते हैं उसे मान लेते हैं। और उस पर विश्वास कर लेते हैं, तो ऐसा कुछ हाल मिडिल क्लास का रहता है। और ऊपर से हमारे फाइनेंस मिनिस्टर श्री निर्मला सीतारमण जी ने पूरा भाषण इंग्लिश में दिया तो आम आदमी के लिए समझना तो काफी मुश्किल है। 

हम आपको ऊपर ऊपर से मोटी-मोटी बातें बताएंगे। जो कुछ आपको छूट मिली है उस हिसाब से। अगर आप की सालाना आय 7,00000 रूपये तक है, तो आपको कोई भी इनकम टैक्स नहीं देना होगा। 1 साल में अगर आप 7,00000 रुपए कमाते हैं, तो आपको इनकम टैक्स नहीं देना होगा। लेकिन जो नई Tax Slab आई है उसके अनुसार आपको 3 लाख तक की बेसिक छूट है। मतलब अगर आपकी बैंक में 3 लाख रूपये या फिर आपके घर पर 3,00000 रूपये पड़े हैं और आपके पास उसका पूरा प्रूफ है, तो आपको कोई भी टैक्स नहीं देना होगा। यह रकम पहले ढाई लाख थी जिसे बढ़ाकर तीन लाख कर दिया गया है। और जो इनकम सालाना 7,00000 करी है, वह पहले पांच लाख थी। तो इसमें थोड़ी सी राहत आपको जरूर मिली है, इसे मना नहीं किया जा सकता लेकिन जो नई Tax Slab आई है, उसमें पिछले साल के कंपेयर में 6 Tax Slab से 5 Tax Slab कर दी गई है। हर एक स्टेज पर अलग-अलग टैक्स निर्धारित किया गया है। किस प्रकार का Tax Slab है, आपको एक नीचे सूची में दिख रहा होगा।

Rs 3 lakh to Rs 6 lakh             5%

Rs 6 lakh to Rs 9 lakh             10%

Rs 9 lakh to Rs 12 lakh 15%

Rs 12 lakh to Rs 15 lakh 20%

Income above Rs 15 lakh 30%

What is Tax Slab 2023?

बहुत से लोगों को अभी तक Tax Slab क्या होता है? यह नहीं पता है क्योंकि यह वर्ड इतना जटिल है, कि हमें खुद को समझने में 102 घंटे लग गए वैसे यह मजाक था। हमें तो पता था लेकिन आपको नहीं पता था इसलिए हमने बताने के लिए आपको आसान भाषा में यह बीड़ा उठाया है। 

Tax Slab का आसान सा अर्थ है, कि आप सालाना कितनी कमाई करते हैं। और उसका कितना कितना टैक्स लगेगा उसे Tax Slab कहते हैं। Tax Slab की अलग-अलग stages बनाई जाती है। उसके आधार पर आपको टैक्स भरना होता है जैसे कि अभी Budget 2023 की जो Tax Slab आई है वह आपको ऊपर दिख रही होगी। इसे ही Tax Slab कहते हैं। Tax Slab में आपकी इनकम के ऊपर कितना टैक्स लगेगा वह निर्धारित किया जाता है। तो यही है कुछ आसान भाषा में बस इतना सा ही है। यही है, Tax Slab 

Budget for Farmers 

Budget 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ घोषणाएं की है, जिसमें किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और जिनफसलों पर MSP मिलती थी या जिसे सरकार खरीदती थी। उसमें भी थोड़ा सा बदलाव किया है, उसके अनुसार किसानों को पैसा सीधा सरकार देगी पहले मंडियों और आढ़तियों के द्वारा मिला करता था। वह पैसा अब सीधा आपके खाते में आएगा, कहा तो ऐसा ही जा रहा है।

किसानों को Budget 2023 से उम्मीद थी कि MSP पर कानून बनाया जाएगा और बाजार में जो कोई भी फसल खरीदता है, वह MSP से नीचे नहीं खरीद पाएगा। अभी का सिस्टम कुछ यूं है, कि अगर आपको धान एमएसपी पर बेचना है, तो आपको सरकार की जो योजना है, उसके द्वारा बेचना पड़ेगा। अर्तार्थ आपको पंजीयन कराना पड़ेगा। उसके बाद फिर सरकार आपको सेंटर मुहैया कराती है। वहां जाकर आपको आप की फसल बेचना होता है। और फिर कुछ समय के बाद पैसे आपके खाते में आते हैं, लेकिन उसकी भी कुछ शर्ते होती है। और काफी जटिल प्रक्रिया होती है,तो हर किसान यह नहीं कर पाता है। इसलिए वह मार्केट में जाकर अपनी फसल बेचता है। और कम दामों में हर बार उसे बेचनी पड़ती है, क्योंकि उसे जरूरत होती है पैसों की और इन सरकारी कार्यों कार्यों में पैसा मिलने में काफी समय लग जाता है। 

इस बजट की कुछ मुख्य बातें जो किसानों के लिए अच्छी साबित हो सकती है, वह कुछ इस प्रकार है। 

  1. 2023 में किसानों को ऋण, किसान क्रेडिट के द्वारा 20,00000 करोड़ तक देने का लक्ष्य रखा गया है।
  2. किसान डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म तैयार किए जा रहे हैं, जिनके जरिए किसानों को खेती से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी मिल पाएगी। 
  3. Budget 2023 में अन्न योजना को बनाया गया है, इसके अंदर जो मोटा अनाज होता है। उसे बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया है। उत्पादन में बढ़ोतरी की जाएगी। 
  4. मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने क्षेत्रों में 6000 करोड़ का निवेश करने का निश्चय किया है। 
  5. नेचुरल खेती या प्राकृतिक खेती या फिर यूं कहें की ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 10,000 इनपुट संसाधन केंद्र बनाने की घोषणा की है। 

यह कुछ मोटी-मोटी बातें थी जो आपके समझने लायक थी वरना बातें तो इतनी कहीं गई है, कि आप पढ़ते-पढ़ते थक जाओगे और हम लिखते-लिखते थक जाएंगे। और उन्हें पढ़ने के बाद आपको कुछ समझ नही आएगा और ना ही हमें। क्योंकि यह भाषा ही इतनी जटिल है, कि उस भाषा में आपको बताना काफी जटिल प्रक्रिया है। तो ये कुछ मोटी-मोटी बातें थी जो आपके फायदे के लिए थी। वह हमने आपको बता दी है। और बाकी आपके ऊपर है, आपको आपको Budget 2023 कैसा लगा? यह हमारा लेख है। और क्या-क्या आपको और जानकारी चाहिए हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

Conclusion 

यह हमारा एक छोटा सा लेख था Budget 2023 in hindi के ऊपर जिसमें हमने कुछ अच्छी बातें भी करी और कुछ बुरी बातें भी। आपको कौन सी बातें अच्छी लगी और कौन सी बातें बुरी लगी वह आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं और आपको यह बजट कैसा लगा? यह भी आप हमें बता सकते हैं। यह थी कुछ Budget 2023 in hindi की मुख्य मुख्य बातें। हम आपसे अभी विदा लेते हैं, आपसे इसी तरह मिलते रहेंगे। धन्यवाद 

F & Q

India के Finance Minister कौन है?

India के Finance Minister निर्माला सीतारमण जी है।

Budget 2023 कब पेश किया गया?

Budget 2023, 1 फरवरी को प्रस्तुत किया गया।

यह तो पढ़ना ही पड़ेंगे।

KBC Me Kaise Jaye? Kaun Banega Crorepati 2023

Women’s Premier League 2023 – Schedule, Team & More in Hindi

E Shram Card क्या होता हैं? इसके फायदे जान आप भी चौंक जाओगे

Email Address Kya Hota hai? ईमेल के बारे में सब कुछ आसान भाषा में

Football rules in Hindi – ये नियम जाने बिना Football नही देखना

इस लेख को अपने दोस्तों के साथ साझा करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *