Bhagwant Mann Biography in hindi

Bhagwant Mann Biography In Hindi – कैसे एक कॉमेडी का किंग बना पंजाब का किंग?

Bhagwant Mann Biography

Bhagwant Mann नाम तो सुना ही होगा। Bhagwant Mann ने अपने जीवन की शुरुवात कॉमेडी से की थी। देखते ही देखते Bhagwant Mann पंजाब का काफी चर्चित चेहरा होने लगे थे। भगवंत मान अपनी कॉमेडी के जरिये धीरे-धीरे लोगों के दिल में अपनी जगह बनाने में सफल हो गये।

आज हम आपको Bhagwant Mann biography in hindi में बताने जा रहे हैं. जिसमे हम मान साहेब के फ़िल्मी करियर से लेकर राजनीती तक के सफ़र पर प्रकाश डालेंगे। कैसे उन्होंने पंजाब के CM बनने का सफर तय किया? यह सब आपको Bhagwant Mann biography in hindi में मिलने वाला है।

NameBhagwant Mann
Political partyआम आदमी पार्टी
Political Career2nd-time Member of Parliament from Sangrur, Punjab, AAP Punjab President, CM of Punjab
जन्म दिन  17 अक्टूबर 1973
Mother’s name हरपाल कौर
Father’s name मोहिंदर सिंह
Sister’s nameManpreet Kaur
Birth place सतोज, Punjab
Hometownसंगरूर, पंजाब
Age49 (2022)
School Government school Satoj, Punjab
College  एस.यू.एस. सरकारी कॉलेज, संगरूर, पंजाब
Height5’8 feet 
Marital statusmarried
Educationबी.कॉम (First year) 
Nationality Indian भारतीय 
Weight78kg
OccupationComedian, Actor, Politician, CM ऑफ़ Punjab
Tittel/ Awards Best Comedian Award, CM Of Punjab
Bhagwant Mann Biography in hindi
Bhagwant Mann Biography in hindi

मान साहब ने टी सीरीज पंजाबी के साथ काफी काम किया। उनकी कुल्फी गरमा गरम की कॉमेडी सीरीज जो लोगों को काफी पसंद आयी थी वो उन्होंने टी सीरीज के साथ ही की थी। 

Bhagwant Mann का जन्म (17 अक्टूबर 1973) को भारत में पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई अपने गांव से ही पूरी की थी। उसके बाद उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई पंजाब के संगरूर जिले के एस.यू.एस. सरकारी कॉलेज से बीकॉम (1st Year) की।

Bhagwant Mann ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1994 में ‘कचहरी’ फिल्म से की, उनके जीवन का ये पहला मौका था जब उन्हें काम करने का मौका मिला था। उन्होंने 1994 से लेकर 2018 तक 12 फिल्मों में काम किया। जिनमे उन्हें काफी सफलता मिली।

भगवंत मान और कपिल शर्मा ने साथ में भी काम किया था। जब टीवी पर एक बहुत ही लोकप्रिय शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज आता था उसमे कपिल शर्मा और भगवंत मान दोनों ने साथ में काम किया था।  

Bhagwant Mann पंजाब का एक उभरता हुआ चेहरा माना जाता है। उन्होंने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था की अगर मुझे पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में पंजाब के लोगों की सेवा करने का मौका मिला तो वो इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। 

Bhagwant Mann का राजनितिक करियर 

Bhagwant Mann ने अपना राजनितिक करियर 2011 से प्रारम्भ किया। 2011 में Bhagwant Mann ने पीपल्स पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और यहीं से उनके राजनितिक जीवन का सुभारम्भ हुआ। 2012 में भगवंत मान साब ने पंजाब विधानसभा का चुनाव लहरागागा विधानसभा से लड़ा लेकिन वो इस चुनाव में जीत हासिल न कर सके और वो चुनाव हर गए।

इसके बाद मान साहब ने 2014 में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली जो उनके राजनितिक करियर की सबसे बड़ी सफलता के रूप में साबित हुई। आम आदमी पार्टी की ओर से 2014 में मान साहब ने लोकसभा का चुनाव संगरूर लोकसभा सीट से लड़ा जिसमे उन्हें लोगो का अपार प्यार प्राप्त हुआ और भारी मतों से Bhagwant Mann साहब ने जीत हासिल की। ये उनके राजनितिक करियर की पहली जीत थी। आम आदमी पार्टी की और से वे पहली बार लोकसभा पहुंचे और उन्हें उनके दल का नेता भी नियुक्त किया गया। 

2014 के बाद जब 2019 में दोबारा लोकसभा के चुनाव हुए तो भगवंत एक बार फिर आम आदमी पार्टी की ओर से संगरूर लोकसभा सीट से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें काफी वोटों से विजय घोषित किया गया। और वो आम आदमी पार्टी के पंजाब के सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभर कर पार्टी के पंजाब के प्रधान के रूप में आम आदमी पार्टी को लगातार मजबूत कर रहे हैं। उनकी मेहनत और पंजाब की लोकप्रियता को देखकर पंजाब के लोगों से रायसुमारी के साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के क्रांतिकारी मुख़्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मान साहब को आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपना मुख़्यमंत्री उम्मीदवार घोसित किया है। इस पल पर मान साहब की आंखे भर आयी और वो काफी इमोशनल हो गए।

 

Bhagwant Mann की फैमिली 

भगवंत मान का होमटाउन संगरूर पंजाब है, वो पंजाब के रहने वाले है। Bhagwant Mann के पिता का नाम मोहिंदर सिंह है, हमे मिली जानकारी के अनुसार उनके पिता टीचर और किसान थे वो खेती करके और बच्चों को पढ़ाकर अपने परिवार को पालते थे।  मान साहब की माताजी का नाम हरपाल कौर है। मान साहब अपनी माताजी के साथ ही रहते है, वह अपनी माताजी से बेहद करीब है। वह उनका पूरा सम्मान और उनसे बेहद प्यार करते हैं। उनका पूरा परिवार संगरूर जिले के सतोज गांव में निवास करता था। मान साहब किसान परिवार से सम्बन्ध रखते है।

bhagwant  maan family photos
bhagwant maan family photo

Bhagwant Mann ने इंद्रप्रीत कौर के संग अपने जीवन एक नया अध्याय शुरू किया उन्होंने इंद्रप्रीत संग शादी करने का फैसला किया। मान साहब के एक बेटा और एक बेटी है। जो अमेरिका में रहते है। उनके बेटे का नाम दिलशान है। उनके बेटे की उम्र 17(2022 ) और उनकी बेटी का नाम Seerat है, उनकी बेटी की उम्र 21(2022) है।

2015 में मान साहब का अपनी पत्नी इंद्रप्रीत कौर के साथ तलाक हो गया। जब वो 2014 में आम आदमी के लोकसभा सदस्य बने थे तो उसके बाद उनके द्वारा एक इंटरव्यू में बताया गया था की उनका राजनीती में आना उनकी पत्नी को पसंद नहीं था उनका कहना था की राजनीति से उनका कोई लगाव नहीं था।  भगवंत मान और इंद्रप्रीत जी के अलग होने कारण राजनीति को माना जा सकता है।

अब भगवंत मान की पत्नी उनका बेटा और उनकी एक बेटी है, वो अमेरिका में ही रहते है, उन्हें वहां की नागरिता मिल चुकी है। भगवंत मान साब अब अकेले ही रहते हैं और पंजाब की जनता की सेवा करते है, अब वो पंजाब की जनता को ही अपना परिवार मानते है।

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ज़िन्दगी में एक और नया अध्याय जोड़ दिया है। उन्होंने अपनी माताजी के कहने और खुद की इच्छा ऐसे दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने 7 जुलाई को अपने कुछ करीबियों की उपस्तिथि में डॉ.गुरप्रीत कौर से चंडीगढ़ में शादी कर ली। मान साहब का अपनी पहली से काफी समय पहले तलाक हो ही गया था। उनको उनके नए रिस्तें के लिए हमारी और से बधाइयाँ।

CM Bhagwant mann

पंजाब में 10 मार्च 2022 को आम आदमी पार्टी के द्वारा इतिहास लिखा गया है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सरदार Bhagwant singh mann के नेतृत्व में एक तरफा mejority के साथ अपनी सरकार बना ली है। पंजाब के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी Single पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल की हो।

Bhagwant mann ने धुरी से चुनाव लड़ा और वहां से कांग्रेस को एक तरफा मुकाबले में 34k+ वोटों से हराकर जीत हासिल की। और पंजाब के मुख्यमंत्री बने। यह उनके और उनकी फैमिली के लिए बहुत ख़ुशी की बात है। अब पंजाब की कमान कॉमेडी किंग और पॉलिटिक्स के king Sardar Bhagwant Singh Mann के हाथों में है।

Sardar Bhagwant Singh Mann ने मुख़्यमंत्री पद की शपथ 16 मार्च को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के गांव Khatkar kalan में 3 लाख से ज्यादा लोगों के सामने ली। पंजाब के इतिहास में यह पहला मौका था जब किसी मुख़्यमंत्री ने राजभवन से बाहर शपथ ली हो। इस दिन खास Sardar Bhagwant Singh Mann जी के कहने पर सभी केशरी या बसंती रंग की पगड़ी और चुन्नियाँ पहनकर आए थे।

Bhagwant mann ने काफी कम समय में चुनावों में किए गए वादों को पूरा करना प्रारम्भ कर दिया। चाहे फिर वो 300 यूनिट बिजली फ्री देने का हो या फिर रोजगार का हो। लगातार वो अपने कामों से लोगों को बहुत ज्यादा प्रभावित कर रहे है।

Santriji के Bhagwant Mann biography in hindi article को पूरा पढ़ने के लिए के लिए Santriji आपके आभारी है। इस आर्टिकल को अपने मित्रों के साथ अवश्य Share करें। ताकि उनकी भी मुलाकात Santriji से हो जाए। बाकि आगे क्या करना है, ये तो आपको पता ही है। धन्यवाद्

Bhagwant Mann का जन्म कहाँ हुआ था?

Bhagwant Mann का जन्म (17 अक्टूबर 1973) को भारत में पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था।

Bhagwant Mann की एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या है?

उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई अपने गांव से ही की  उसके बाद उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई  पंजाब के संगरूर जिले के एस.यू.एस सरकारी कॉलेज से बीकॉम (फर्स्ट यीयर) की। 

Bhagwant Mann की पत्नी का क्या नाम है?

Bhagwant Mann की पत्नी का नाम इंद्रप्रीत कौर है।

Bhagwant Mann ने आम आदमी पार्टी कब ज्वाइन की?

मान साहब ने 2014 में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली जो उनके राजनितिक करियर की सबसे बड़ी सफलता उन्हें प्राप्त हुयी।

Bhagwant Mann की बेटी का नाम क्या है ?

Bhagwant Mann की बेटी का नाम Seerat है।

Bhagwant Mann के बेटे का नाम क्या है ?

Bhagwant Mann के बेटे का नाम Dilshan है।

Bhagwant Mann की दूसरी पत्नी का नाम क्या है ?

Bhagwant Mann की दूसरी पत्नी का नाम डॉ. गुरप्रीत कौर है।

 क्या आप जानते हैं कौन है उज्जैन का 16 साल का डॉन? यहाँ क्लिक करके पढ़े

इस लेख को अपने दोस्तों के साथ साझा करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *